आपके एसी टिकट का 10% रेलवे अंको के रुप में वापसी शुभ यात्रा कार्ड के प्रयोग से यदि आपने 500 अंक एकत्र कर लिए है तो इन अंको का प्रयोग आप www.irctc.co.in के द्वारा टिकट बुक करने में कर सकते है।
क्रपया नोट करे :
1) शुभ यात्रा प्रोग्राम का लाभ केवल www.irctc.co.in पर बुक की गई टिकटों पर ही उपलब्ध होगा।
2) रेलवे अंक 1 एसी, 2 एसी, एक्जिक्युटिव चेयर कार, एसी चेयर कार पर ही प्राप्त किये जा सकते है। स्लीपर क्लास व एसी 3 क्लास में यह अंक नही प्राप्त किये जा सकते है।
3) रेलवे अंक केवल पूरा किराया दी गई टिकटो पर मिलते है। किसी अन्य प्रकार के कोई वाऊचर तथा छूट प्राप्त टिकट पर यह अंक नही मिलते है।
4) यह अंक केवल व्यक्तिगत किराये पर मिलते है तथा आपका स्वय यात्री होना अनिवार्य है।
5) रेलवे अंक आपके द्वारा यात्रा किये जाने के 5 दिन बाद से जुडना होंगे साथ ही यह भी अनिवार्य है कि आपका टिकट रदद न किया गया हो।
6) पहले वर्ष की सदस्यता राशि : रु 500/-, वार्षिक नवीनीकरण फ़ीस : रु 300/- (टैक्स व अन्य ट्रांसेक्शन चार्ज अलग से)
निम्नलिखित तालिका आपको यात्रा के आधार पर अंको का आपके खाते में जुडने का तरीका बताएगी।
एक्सप्रेस रिवार्ड :
सुपर फ़ास्ट रिवार्ड :
1) हर 100 रु जो आपने खर्च किए है उसके तहत 4 रेलवे अंक मिलेंगे।
1) हर 100 रु जो आपने खर्च किए है उसके तहत आपको 10 रेलवे अंक मिलेंगे।
2) यह अंक उन्ही टिकटो पर मान्य होंगे यदि यात्रा 1 अप्रैल से 14 जुलाई और 16 सितम्बर से 14 जनवरी के दौरान की गई हो।
2) यह अंक उन्ही टिकटो पर मान्य होंगे यदि यात्रा 15 जनवरी से 31 मार्च और 15 जुलाई से 15 सितम्बर के दौरान की गई हो।
7) रेलवे अंको का राऊन्ड आफ़ निम्न पूर्णांक के आधार पर होगा।
8) जब इन अंको को आपके द्वारा री-डीम www.irctc.co.in में किया जायेगा तब हर रेलवे अंक टिकट किराए के 1 रु के बराबर होगा।
9) यह अंक सद्स्यता के रजिस्ट्रेशन के 3 साल बाद तक मान्य रहेगे। यदि किसी कारण वश सदस्यता रद्द कर दी गई है तो यह 3 वर्ष की मान्यता का नियम लागू नही होगा।
1) www.irctc.co.in को अपने यूजर व पासवर्ड के साथ लाग इन करे।
2) अपनी कनफ़र्म 1 एसी, एसी टु टायर, एसी चेयर कार और एक्जिक्युटिव चेयर कार के टिकट के लिए विकल्प 'भुगतान' चुनिये ।
3) उस टिकट में लिखित यात्रियो में से आपका एक यात्री होना अनिवार्य है।
क्रपया ध्यान दे :
4) आप तभी रेलवे अंक रीडीम कर सकते है यदि आपने www.irctc.co.in पर टिकट बुकिंग कर कम से कम 500 रेलवे अंक एकत्र कर लिए है।
5) आप अंको को केवल 1/- रु के गुनांक में ही रीडीम कर सकते है।
6) आपके द्वारा दिये गये कुल टिकट किराया (आई.आर.सी.टी.सी सेवा शुल्क सहित) के तहत रीडीम किया जा सकता है। आप रेलवे अंक को व्यक्तिगत किराये के आधार पर रीडीम नही कर सकते हैं ।
रीडीम टिकट का रद्दीकरन :
1) यदि आप रीडीम की हुई टिकट को रद्द करते है तो आपके 50% रेलवे अंक जब्त कर लिए जाएगे जो कि भारतीय रेलवे के वानिज्यिक नियमों के अतिरिक्त होंगे। बचे हुए रेलवे अंक आपके खाते में जमा कर दिए जाएंगे।
2) रीडीम की हुई टिकट के रद्दीकरन के उपरान्त केवल रेलवे अंक ही आपके खाते में दिए जाएगे। कोई नकद राशि आपके खाते में हस्तांतरित नहीं की जायेगी।
3) इस रीडीम की हुई टिकट को आप किसी भी रेलवे काऊंटर पर रद्द कर सकते है। आई.आर.सी.टी.सी की वेबसाईट पर केवल ई-टिकट ही रद्द की जा सकती है।
रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?
शुभ यात्रा अथवा एसबीआई रेलवे कार्ड के आँनलाईन आवेदन के लिये आपको आई.आर.सी.टी.सी वेबसाइट का रजिस्टर्ड युजर होना अनिवार्य है। नये युजर आवेदन करें
अगर आप रजिस्टर्ड युजर हैं, अपने युजर नाम व पासवर्ड से लोगइन के लिये क्लिक करें
एसबीआई रेलवे कार्ड के लिये आप सीधा 24 घंटे उपभोक्ता हेल्पलाइन 39 02 12 12 (एमटीएनएल / बीएसएनएल के लिये 1800 180 1295 ) पर संपर्क कर सकते हैं ।